सिल्दा के मस्जिदे अक्सा में माहे रमजान की चौथे जुम्मा अकीदत के साथ अदा किया गया
खूंटी : खूंटी जिला के सिल्दा स्थित मस्जिदे अक्सा में माहे रमजान की चौथे जुम्मा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाजियों बच्चों ने मस्जिद पहुंचकर इबादत की और देश व दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
जुम्मे की नमाज के दौरान मौलाना अईनुल हक साहब ने लोगों को रमजान के आखिरी अशरे की अहमियत बताते हुए ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की नसीहत दी। वहीं मौलाना। अईनुल हक साहब ने अपने बयान में फितरा, जकात और सदका के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारक का आखिरी अशरा बहुत अहम होता है, इसलिए इस दौरान हर मुसलमान को चाहिए की ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अपने गुनाहों की मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ मांगे।
मौलाना ने कहा कि इस पवित्र महीने में किए गए नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है, इसलिए लोगों को जरूरतमंदों की मदद करते हुए फितरा, जकात और सदका अदा करना हैं। साथ ही उन्होंने पूरे मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ करने की अपील की।
वहीं गांव के सेक्रेटरी जनाब जुबेर अहमद साहब ने मशवरे के बाद घोषणा करते हुए कहा सिल्दा में ईद उल फितर की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। हालांकि अगर 19 मार्च को चांद नजर नहीं आया तो 20 मार्च को अलविदा जुम्मा माना जाएगा ।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.