मुख्यालय गेट के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर,एक गंभीर,दूसरा घायल

खूंटी - जिला मुख्यालय गेट के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए घटना के बाद मौके पर  आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में बाइक सवार पाकु पहान, और अमित हंसा पूर्ति घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों चालकों की लापरवाही इस हादसे की वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय  ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में पाकु पहान,को हल्की फुल्की छोटे आई है जबकि अमित हंसा पूर्ति को गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं सर के हिस्से में गंभीर चोट आई है जानकारी के अनुसार, दोनों इक ही गांव कुंदी बरटोली के रहने वाले हैं  हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही खूंटी थाना  के पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गए।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.