नीतियों तथा हालिया भारत–अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
खूंटी - उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित समझौता देश के किसानों, युवाओं और राष्ट्रीय हितों के प्रतिकूल है, जिसके विरोध में 16 मार्च 2026 को भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में संसद घेराव किया जाएगा। आमिर हुसैन ने कहा कि हाल ही में समिट के दौरान आंदोलन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कहा कि इसी के विरोध में अब युवा कांग्रेस देशव्यापी स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर संसद घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में आमिर हुसैन ने आरोप लगाया कि INDO–US ट्रेड डील सीधे तौर पर भारत के किसानों के हितों के खिलाफ है। उनका कहना था कि इस समझौते के तहत अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को भारत के बाजार में कम या शून्य शुल्क पर प्रवेश देने की तैयारी की जा रही है। इससे भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे और उनकी उपज महंगी पड़ने लगेगी। हालांकि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार ढांचे पर सार्वजनिक रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि भारत ने कृषि के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश की है।
उन्होंने यह भी कहा कि विदेश नीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अमेरिका की भूमिका बढ़ती जा रही है, जो देश की संप्रभुता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। आमिर हुसैन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय हितों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
आमिर हुसैन ने स्पष्ट किया कि झारखंड युवा कांग्रेस हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचकर संसद घेराव करेगी। इसके बाद राज्य के प्रत्येक सांसद के आवास के समक्ष भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस कथित जनविरोधी और किसान-विरोधी डील को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में जेल भरो आंदोलन भी चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर हाल के हफ्तों में राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस तेज हुई है। सार्वजनिक रिपोर्टों के मुताबिक 2 फरवरी 2026 को अमेरिकी पक्ष ने भारत पर शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत करने की बात कही थी, जबकि 6 फरवरी 2026 को दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यापार ढांचा जारी किया। 13 मार्च 2026 की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस समझौते की रफ्तार धीमी पड़ी है और वार्ताएं अभी जारी हैं।
संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने वाले पदाधिकारी, जिला खूंटी (झारखंड) इस प्रकार हैं:
आमिर हुसैन – जिला अध्यक्ष,
उस्मान ख़ान – जिला उपाध्यक्ष,
नवाज़ अंसारी – जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा,
साजिद आलम – उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा,
अनमोल धन – जिला प्रवक्ता,
इमरान ख़ान – विधानसभा अध्यक्ष, तोरपा,
जैकी अहमद – विधानसभा उपाध्यक्ष, तोरपा,
सुमन जायसवाल – विधानसभा उपाध्यक्ष, तोरपा,
रोशनी सोय – कार्यकारी सदस्य,
डिंपल चौधरी – प्रखंड उपाध्यक्ष, तोरपा। प्रेस वार्ता के अंत में आमिर हुसैन ने कहा कि युवा कांग्रेस किसानों, युवाओं और देशहित के सवाल पर किसी भी दबाव में पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की। जारीकर्ता: आमिर हुसैन अध्यक्ष, जिला खूंटी युवा कांग्रेस
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.