पर्यटन कर्मियों ने खूंटी विधायक का किया आभार प्रकट

खूंटी : विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामसूर्या मुंडा द्वारा सदन में पर्यटन कर्मियों की समस्याओं को उठाए जाने पर पर्यटन कर्मियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के जलप्रपातों पर कार्यरत कर्मियों की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से रखते हुए उनकी सुविधाओं की मांग की थी। विधायक ने बताया था कि Jharkhand Tourism Development Corporation Limited (JTDC Limited) द्वारा नियुक्त स्थानीय ग्रामीण कर्मी जलप्रपातों में टिकट कटिंग, पर्यटकों की सुरक्षा, बचाव कार्य, पार्किंग व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें EPF, बीमा और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएँ नहीं मिल रही हैं। सदन में आवाज उठाने के बाद पर्यटन कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित विधायक के आवास पर पहुंचा और उनसे मुलाकात कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान बालेश्वर बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, सचिन पूर्ति, जगेश्वर अहीर, बचन नाग, दुर्गा बेंगरा, असीशन हापांगड़ा तथा हरिचरण बेदिया सहित अन्य पर्यटन कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों और कर्मियों से जुड़े हर जनमुद्दे को सदन में उठाने के लिए हमेशा तैयार हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.