भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिला/चार्ज अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उपायुक्त आर० रॉनिटा ने किया शुभारंभ

खूंटी : उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने तथा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपादित करने के दिए निर्देश।

खूँटी: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला/चार्ज अधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 18 मार्च तक संचालित होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती आर० रॉनिटा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप निदेशक जनगणना निदेशालय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती आर० रॉनिटा ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने तथा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सहायक होते हैं। इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता के साथ करें। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दें, जिससे किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी का अभाव न रहे, सभी को इसकी जानकारी हो एवं सभी के सहयोग से बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक गणना कार्य का निष्पादन हो सके। वहीं भारत की जनगणना 2027 को लेकर जारी मार्गदशिका को अच्छे से पढ़ने एवं इसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश एवं शुभकामनाएं दिए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक जनगणना निदेशालय द्वारा भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्वों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि किस प्रकार सही एवं वैध डाटा को समय पर संग्रहित कर उसे निर्धारित प्रणाली में सिंक किया जाएगा, ताकि गणना कार्य का सफलतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों की समय-सीमा (टाइमलाइन) की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को भी जनगणना के महत्व एवं प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.