झारखण्ड विधानसभा परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक सुदीप गुड़िया ने किया रक्तदान
रांची : तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने झारखण्ड विधानसभा परिसर स्थित औषधालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ रक्तदान किया।
इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के सभी वर्गों को आगे आकर इस तरह के मानवीय कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
रक्तदान शिविर में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.