अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशित प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम
खूंटी : दरम्यान जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की उपस्थिति एवं रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कन्डुलना की अध्यक्षता में रनिया नगर भवन परिसर में बूथ लेवल एजेंटों एवं पंचायत पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी BLA को नियुक्ति पत्र निर्गत करते हुए सवांद कार्यक्रम में कहे कि SIR में एक भी मतदाता का नाम न छुटे, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को किस तरह खत्म करने की साजिश रचा जा रहा है इन बातों को तथ्य के साथ प्रखंड से आए पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया।
मनरेगा के तहत उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध मनरेगा से होने वाली दिक्कतों को बताया साथ ही कांग्रेस के एजेंडे में शामिल पेसा कानून को लागू कर यहां के जल जंगल और जमीन की रक्षा हेतु कांग्रेस किस प्रकार संकल्पित है विस्तार से इन सभी बातों पर चर्चा हुई इन सभी बातों को प्रखण्ड स्तर पर प्रचार प्रसार करने हेतु प्रखण्ड एवं पंचायत कमिटी को कहा गया।
मौके पर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, मंडल अध्यक्ष रनिया राम सिंह अनमोल होरो, अजित मड़की अनुदित टोपनो,राहिल बागे शंकर राम, अल्बर्ट मड़की, मोनजिल खान, फागू नायक, कोयांग डहंगा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.