विधायक सुदीप गुड़िया ने सदन में उठाया जरिया गढ़ पंचायत की जर्जर सड़कों का मुद्दा
खूँटी : विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया ने आज सदन में शून्यकाल के दौरान जरिया गढ़ पंचायत के विभिन्न गांवों में जर्जर सड़कों की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सदन को अवगत कराया कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से वर्षा ऋतु में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
विधायक सुदीप गुड़िया ने सरकार से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण जनसमस्या पर सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.