विधायक सुदीप गुड़िया ने सुन्दारी पंचायत के विशुनपुर में सिंचाई समस्या सदन में उठाई, सरकार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
खूंटी : तोरपा के माननीय विधायक सुदीप गुड़िया जी ने तोरपा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुन्दारी पंचायत के ग्राम विशुनपुर में वर्ष 1968 में निर्मित चेकडैम एवं सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने सदन को अवगत कराया कि चेकडैम होने के बावजूद लिफ्ट इरिगेशन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।
प्रश्न के उत्तर में सरकार ने स्थिति को स्वीकार करते हुए बताया कि योजना का सर्वेक्षण कर तकनीकी व्यवहार्यता की जांच की जाएगी तथा बजटीय प्रावधान के अनुरूप आगामी वर्षों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विधायक सुदीप गुड़िया ने सरकार से मांग की कि किसानों के हित में शीघ्र लिफ्ट इरिगेशन व्यवस्था स्थापित की जाए, ताकि क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.