खूंटी में कांग्रेस की बैठक, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने BLA को सौंपे नियुक्ति पत्र

खूंटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम के तहत कर्रा प्रखंड में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता कर्रा प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने की। यह बैठक कर्रा स्थित रामसिंह जी के आवासीय परिसर में आयोजित हुई, जिसमें बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं पंचायत पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने उपस्थित BLA को नियुक्ति प्रपत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने मनरेगा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण ग्रामीणों को 100 दिनों के रोजगार गारंटी से वंचित होना पड़ सकता है।
वहीं, SIR के तहत जिला SIR ट्रेनर सह मुरहू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि SIR शुरू होने पर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहे।
इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने पेसा कानून को लेकर कांग्रेस की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पेसा कानून का ग्राम सभा में पारित होना कांग्रेस की ही देन है और कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मानुएल सांगा, जगेश्वर गोप, रामसिंह जी, भोला खां, एलेक्सिस परधिया, सुलेमान धान, अनमोल होरो, विक्टर कच्छप, आकाश बेक, लुईस होरो, भंगा पाहन एवं असीम होरो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.