सिल्दा के मस्जिदे अक्सा में माहे रमजान की अलविदा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा किया गया

खूंटी : खूंटी जिला के सिल्दा के मस्जिदे अक्सा में माहे रमजान की आखिरी अलविदा जुम्मे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में  मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद पहुंचकर नमाज़ की और देश व दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

अलविदा जुम्मे की नमाज के दौरान मौलाना अईनुल हक साहब  ने लोगों को रमजान की अहमियत बताते हुए आज़ की रात इबादत करने की नसीहत दी। वहीं मौलाना। अईनुल हक साहब ने अपने बयान में फितरा, जकात और सदका के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारक का आखिरीदिन है , मुसलमान को चाहिए की ज्यादा से ज्यादा आज़ की रात इबादत करें और अपने गुनाहों की मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ मांगे।
मौलाना ने अपने बयान में कहा कि कल ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी ईद उल फितर की नमाज के लिए सुबह आना चाहिए, अच्छा, लिबास पहनना चाहिए, खुशबू लगाना चाहिए और तकबीरे तस्बीह के साथ मस्जिद या ईदगाह में दाखिल होना है यह सभी सुन्नत हैं वहीं इस पवित्र महीने में किए गए नेक कामों का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है, इसलिए लोग अपने साथ साथ अपने बगल वाली घर का भी ख्याल रखना है और जरूरतमंदों की मदद करना हैं 
साथ ही उन्होंने पूरे मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई 
 सिल्दा में ईद उल फितर की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएंगी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.