जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में आदिवासी एकता मंच के तत्वाधान में आयोजित भव्य सरहुल मिलन समारोह

खूंटी - इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई खोरहा नाच टीमों ने अपनी पारंपरिक कला,संस्कृति और अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। हमारी समृद्ध आदिवासी परंपरा,संस्कृति और प्रकृति के प्रति अटूट आस्था का यह जीवंत उदाहरण है।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खोरहा नाच टीमों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक एकता,भाईचारा और परंपराओं को सहेजने का सशक्त माध्यम है। हम सभी मिलकर अपनी विरासत, संस्कृति और प्रकृति के इस महापर्व को संरक्षित एवं संवर्धित करने का संकल्प लें।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.