वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो ने जनसमस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा।

खूंटी : वार्ड नंबर 3 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो ने आज क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

इस क्रम में उन्होंने बिलाहथी रोड स्थित हरिजन कॉलोनी में एक बैठक आयोजित की, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। बैठक में लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई समेत कई बुनियादी समस्याओं को पार्षद के समक्ष रखा। दिनेश कुमार महतो ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद पार्षद पिपरा टोली मेन रोड के बगल स्थित बस्ती पिपराटोली पहुंचे, जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। यहां भी लोगों ने विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी परेशानियां रखीं, जिनके निराकरण का उन्होंने वादा किया।
वार्ड पार्षद ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए  विभागों से बात कर जल्द ही निपटारा किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने पार्षद के इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.