खूंटी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी, गांव-गांव में दिखी भक्ति की धूम

खूंटी : जिले के सभी गांवों में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए पूजा-अर्चना की और शोभायात्राएं निकालीं। इसी कड़ी में खूंटी जिला के सिल्दा स्थित अनुमान मंदिर में भी रामनवमी का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जहां पंडित विमलेश कुमार पांडे ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को धागा बांधकर आशीर्वाद दिया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के महामंत्री लाल मोहन यादव ,ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्म का पावन पर्व है, जो हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जीवन में भगवान राम के आदर्शों को अपनाते हैं, तो हर कठिनाई का सामना आसानी से कर सकते हैं।
इस मौके पर रामनवमी समिति के अध्यक्ष बंधना पहान, कोषाध्यक्ष अजय कुमार यादव, महावीर यादव, संजय कुमार यादव, चंद्रदेव कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव, आर्यन कुमार यादव, आलोक कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, विजय कुमार यादव, रवि कुमार यादव, जगन कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, अमर कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.