उपराष्ट्रपति आज खूंटी के उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मिले।
खूंटी : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एकदिवसीय झारखंड दौरे में सुबह 11 बजे पहुंचे खूंटी के उलिहातू गांव पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा की पावन जन्मस्थली पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, खूंटी डीसी एसपी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्दांजलि दी. इस दौरान उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को सम्मानित भी किया. बाद में उपराष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा के वंशज के परिवार के बच्चों से भी मिले और खूब टॉफी बांटी और काफी देर तक उनसे बातें की. इस दौरान उपराष्ट्रपति ने वंशजों की कई समस्याओं को भी सुना. ग्रामप्रधान ने बताया कि उलिहातु के बच्चों का नामांकन केंद्रीय विद्यालय में कराने का निर्देश खूंटी जिला प्रशासन को दिया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.