विधायक रामसूर्या मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया असम चुनाव में कर रहे जोरदार जनसंपर्क अभियान

खूंटी : असम में जारी विधानसभा चुनाव के बीच खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा और तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया लगातार जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति द्वारा सौंपे गए क्षेत्रों में दोनों नेता संयुक्त रूप से गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और तीर-धनुष छाप पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान दोनों विधायकों ने बताया कि उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। विभिन्न इलाकों में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर आदिवासी समाज में काफी सकारात्मक माहौल है और लोग खुलकर समर्थन जता रहे हैं।

विधायकों ने कहा कि इस बार असम बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनता अपने अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए सजग हो चुकी है और सही निर्णय लेने के लिए तैयार है।
उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के इसी समर्थन और भरोसे के दम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा इस चुनाव में जीत हासिल करेगी।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.