रांची सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार, 6 अत्याधुनिक OT शुरू।।

रांची :  उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की अहम बैठक में सदर अस्पताल को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, नई तकनीकों के समावेश और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया गया।

बैठक में सदर अस्पताल में PET Scan और 24×7 रेडियोलॉजी सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी गई। साथ ही प्रखंड स्तर से रक्त नमूना संग्रहण और उसे सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था को भी स्वीकृति दी गई, जिससे ग्रामीण मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिल सकेगी।
अस्पताल में अब महिलाओं के लिए मेमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे स्तन संबंधी बीमारियों की समय पर और किफायती जांच संभव होगी। वहीं, अल्ट्रासाउंड सेवा को दो पालियों में शुरू कर मरीजों की सुविधा बढ़ाई गई है।
सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 6 ऑपरेशन थिएटर (OT) शुरू कर दिए गए हैं, जिससे सर्जरी की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। इसके अलावा पूरे अस्पताल को वाई-फाई जोन में बदल दिया गया है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल कार्यों में सहूलियत मिलेगी।
बैठक में अस्पताल के रखरखाव, नए उपकरणों की खरीद, पुराने उपकरणों के निष्पादन और गैर-आयुष्मान मरीजों के लिए उपचार दर तय करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता और उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल को जिले का एक मॉडल हेल्थ सेंटर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.