48 घंटे में जले ट्रांसफार्मर बदले, गांवों में लौटी बिजली की चमक।।
रांची : बुढ़मू प्रखंड के ओझा साडम पंचायत और मुरपिरी पंचायत के बेगी गांव में शुक्रवार को दो ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबे गांवों में अब फिर से रोशनी लौट आई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि समीम बड़ेहार ने कहा कि जहां अधिकतर जनप्रतिनिधि समस्याओं से दूरी बनाते हैं, वहीं विधायक सुरेश कुमार बैठा हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर मात्र दो-तीन दिन पहले ही जल गए थे, लेकिन विधायक की पहल से 48 घंटे के भीतर नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा ही प्राथमिकता है और क्षेत्र की हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव, मुखिया राजू उरांव, मुदस्सिर एहरार, आफताब आलम, युसुफ अंसारी, कुदूस अंसारी, हफिज राजा, मास्टर लुकमान, संजय यादव, चंदन यादव, अरुण कुमार, छोटे खान, नासरुद्दीन अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी


No Previous Comments found.