उपायुक्त आर० रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो द्वारा झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा
खूंटी : झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो द्वारा समाहरणालय खूँटी के सभागार में संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को ब्रीफिंग देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जानकारी दी गई कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 को जिले में झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खूँटी जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 4668 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगी। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में संपन्न कराया जाएगा।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दीं। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं पुलिस बल को विभाग द्वारा परीक्षा को लेकर जारी सभी एसओपी का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। ऑन ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को सक्रिय होकर ससमय रिपोर्टिंग करने एवं अपने कार्य का निर्वहन उत्तरदायित्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ हीं किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न करने का सख्त निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, समय पर प्रश्नपत्र वितरण एवं परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सख्त निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिससे परीक्षा का सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन सुनिश्चित कराया जा सके। इस ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पंचायतीराज पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सहित प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.