मदरसा में नवनिर्मित शौचालय का उद्घाटन, बच्चों को मिली बड़ी राहत

खूंटी - विधायक राम सूर्या मुंडा ने शनिवार को कर्रा प्रखंड के बिरदा (सिलमा) गांव स्थित मदरसा में नवनिर्मित शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बताया गया कि मदरसा में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण पढ़ने वाले बच्चों, विशेषकर बच्चियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर बिरदा गांव के मुस्लिम अंजुमन के लोगों ने विधायक से शौचालय निर्माण की मांग की थी। मांग पर त्वरित पहल करते हुए विधायक ने अपने विधायक मद से शौचालय का निर्माण कार्य कराया।
शौचालय के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों एवं बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि
“जनता की जरूरत और मांग को देखते हुए इस शौचालय का निर्माण कराया गया है, ताकि मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।”
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को मदरसा भवन की जर्जर स्थिति से भी अवगत कराया और एल्बेस्टर वाले पुराने भवन को हटाकर एक सामुदायिक भवन निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विधायक ने इस मांग को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में बिरदा गांव के लोगों ने विधायक राम सूर्या मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला सचिव सुशील पहन, प्रवक्ता तौकीर आलम, विरेन्द्र सिंह, इमाम जेआऊल रहमान, उपेन्द्र पाहन, राजेश मुंडा, अमित मुंडा, मोहम्मद कमरूद्दीन, अंसार आलम, मोहम्मद सगीर, अनील साहू, मोहम्मद जाहिद, जैनूल मियां, युनूस मियां, किताबुल मियां, सुनिल उरांव, महेन्द्र भगत, प्रभात कच्छप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

संवादाता  शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.