चाचा-भतीजा विवाद ने लिया भयावह रूप, मारपीट में घायल महिला की हुई मौत

खूंटी : खूंटी में चाचा-भतीजा विवाद ने लिया भयावह रूप ले लिया और एक महिला की मौत भी हो गई। मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने तफ्तीश की और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कातुद नीचे टोली गांव में चाचा-भतीजा के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खूंट डीएसपी ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को दिन में करंज फल चुनने को लेकर चाचा-भतीजा के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर रात में आरोपियों ने अपने चाचा के घर में घुसकर चाचा गुइया पहान एवं चाची सोनी पहान (उम्र लगभग 45 वर्ष) के साथ मारपीट की। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए रिम्स, रांची में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोनी पहान की मृत्यु हो गई।
इस संबंध में गुझ्या पहान (उम्र करीब 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय हंगरा पहान, निवासी ग्राम कातुद नीचे टोली, थाना मारंगहादा, जिला खूंटी के फर्दबयान के आधार पर मारंगहादा थाना कांड संख्या 06/2026 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं एवं डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें 25 वर्षीय हंगरा पहान और 20वर्षीय
कुवर पहान शामिल है।
7दोनों का पिता – सिरका पहान, निवासी कातुद नीचे टोली, थाना मारंगहादा, जिला खूंटी।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक टांगी,
एक डंडा, और रक्तरंजित मिट्टी बरामद किया है।

छापामारी दल में मारंगहादा थाना की टीम शामिल रही। जिसमें थाना प्रभारी पु०अ०नि० विकास कुमार जायसवाल, पु०अ०नि० संतोष रजक, स०अ०नि० डोमन टुडू , रमजानुल हक, विमल तिग्गा, सशस्त्र बल और मारंगहादा थाना पुलिस शामिल थी।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.