खूंटी में डालसा का निरीक्षण, विधिक सहायता योजनाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश
खूंटी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी का सोमवार को Jharkhand State Legal Services Authority की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम में डेप्युटी सेक्रेटरी अभिषेक कुमार एवं अंडर सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू शामिल थे। निरीक्षण के दौरान खूँटी प्रखंड स्थित लीगल ऐड सेंटर के एक्टिविटी रजिस्टर की गहन समीक्षा की गई। टीम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्य दिवस में कम से कम 5 लाभार्थियों को विधिक सहायता का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान विधिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। टीम ने डालसा के सभागार में उपस्थित एलडीसीएस, मीडिएटर्स, पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी (Para Legal Volunteers) को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जाए। निरीक्षण टीम ने बताया कि Jharkhand State Legal Services Authority द्वारा राज्यभर में लोक अदालत, बाल सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके। यह जानकारी डालसा सचिव कमलेश बेहरा द्वारा जारी की गई।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.