जिला युवा कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खूंटी : इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय लोकतंत्र को समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मजबूत स्तंभ प्रदान किए। उन्होंने अपने पूरे जीवन को वंचितों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान आज भी देश को एक सूत्र में बाँधने का कार्य कर रहा है। उनके विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और समाज में समानता एवं न्याय स्थापित करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना आवश्यक है।
इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस, खूंटी ने संकल्प लिया कि डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संविधान की रक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.