तमाड़ मोड़ पर श्रद्धा के साथ मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती
खूंटी : कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष वर्मा ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर विलसन तोपनो, अजय कुमार, शिवकांत मिश्रा, जुगल कुमार सिंह, विकास कुमार, कारू राम, जगत पाल मुण्डा, सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.