आजसू पार्टी (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) खूंटी जिला की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

खूंटी : बैठक प्रारंभ होने से पूर्व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं विचारों को याद किया गया। इसके बाद बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खूंटी जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रभारी, पंचायत प्रभारी एवं वार्ड प्रभारी की नियुक्ति कर जल्द ही उनका जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रवासी के रूप में रांची से युवा आजसू के प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष अमित यादव शामिल हुए। इस दौरान प्रताप सिंह ने कहा कि झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए आजसू कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि “हमने यह राज्य संघर्ष कर हासिल किया है और इसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी है।” वहीं अमित यादव ने कहा कि युवा आजसू कार्यकर्ताओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें अपने पूर्वजों के संघर्ष एवं त्याग को आत्मसात कर आगे बढ़ना होगा।

बैठक में आगामी युवा आजसू महाधिवेशन को लेकर दिनेश महतो को युवा आजसू जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में टीम गठन कर महाधिवेशन को सफल बनाया जाएगा।
बैठक में संगठन के नेताओं ने कहा कि आजसू गांव और ग्रामीणों की सोच वाली पार्टी है तथा “सपनों का झारखंड” बनाने के लिए हर पंचायत और हर घर तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से खूंटी प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र गंझू, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, रनिया प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार, नितेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.