खूंटी स्थित सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

खूंटी : कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में रवि मिश्रा ने कहा कि “बाबा साहेब ने देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अमूल्य संदेश दिया। संविधान के माध्यम से उन्होंने हर वर्ग और समाज को न्याय एवं सम्मान के साथ जीने का अधिकार सुनिश्चित किया। उनका जीवन हमें सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।” इस मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवेंद्र महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, फरोज आलम, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, प्रनीत तोपनो, मीनाक्षी तोपनो, शशिकांत होरो, पौल भेंगरा, सोहेल अंसारी, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, हेलेन तिडू, जोन कंडुलना, पवन साहू, अनमोल होरो, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, सुमन देवी, जुनैद खान, अजय कुमार साहू, तलहा खान सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.