अभाविप खूंटी ने नाबालिग बच्ची के मामले में एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, त्वरित कार्रवाई की मांग

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) खूंटी इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज को झकझोर देने वाली बताया। प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने प्रशासन से मांग की कि मामले के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए त्वरित कदम उठाने की अपील की गई। अभाविप ने यह भी मांग रखी कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के माध्यम से पीड़िता को निःशुल्क कानूनी सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की भी मांग की गई। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरांजली हेमरोम, मधुवा मुंडा, सुखराम हेमरोम और कांडे मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अभाविप ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.