उपायुक्त आर० रॉनिटा की अध्यक्षता में शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों एवं अन्य संस्थागत परिसरों को स्ट्रे डॉग से मुक्त रखने हेतु बैठक आयोजित। ‌

खूंटी : माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संस्थागत परिसरों को स्ट्रे डॉग से मुक्त रखने एवं पूर्व में निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुपालन की समीक्षा हेतु आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती आर० रॉनिटा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।‌बैठक में उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों सहित सार्वजनिक स्थलों पर आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान हेतु समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजनों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा इस दिशा में निर्धारित SOP का अक्षरशः पालन किया जाना अनिवार्य है। साथ हीं अस्पतालों में डॉग बाइट के पश्चात दिए जाने वाले वैक्सीन कि भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पूर्व के दिनों में हुए डॉग बाइट के मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नगर पंचायत एवं पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि नियमित रूप से अभियान चलाकर स्ट्रे डॉग्स की पहचान, नियंत्रण एवं आवश्यक प्रबंधन की कार्रवाई की जाए। साथ हीं संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.