भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्यालयों के संचालन समय में किया गया परिवर्तन।
खूंटी : झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा के०जी० से कक्षा 08 तक की पढ़ाई प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी, जबकि कक्षा 09 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 07:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित होंगी। साथ ही, सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। यह व्यवस्था दिनांक 21 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों एवं अभिभावकों से अपील किया गया है कि वह बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें तथा अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से बच्चों को धूप में बाहर न भेजें।
रिपोर्टर - शहीद

No Previous Comments found.