खूंटी में नशे में धुत बाइक सवार ने टोटो को मारी टक्कर, हालत गंभीर
खूंटी : जिला मुख्यालय के आसपास एक सड़क हादसे में नशे में धुत बाइक सवार ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जबकि टोटो चालक भी घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहा था और अचानक नियंत्रण खोते हुए टोटो से टकरा गया। बताया जा रहा है कि टोटो चालक स्कूल के बच्चों को घर छोड़कर वापस लौट रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा गया। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। नुक्कड़ नाटक और अन्य माध्यमों से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.