खूंटी उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त  सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में हुए मानव दिवस सृजन, पूर्ण योजनाएं, लंबित योजनाएं, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, आंगनबाड़ी निर्माण एवं मिट्टी मोरम पथ निर्माण की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अलावा निर्माण पूर्ण हो चुके एवं निर्माणाधीन लंबित पड़े अबुवा आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आपसी समन्वय के साथ सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जल छाजन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पंचायत भवनों के संचालन की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने प्रतिमाह मेंटेनेंस हेतु प्राप्त राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने एवं पंचायत भवनों के नियमित संचालन पर बल दिया। साथ ही पंचायत ज्ञान केंद्रों के बेहतर संचालन, बच्चों के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने एवं बैठकर पढ़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा अन्य विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की भी समीक्षा करते हुए विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों के निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-प्रभारी उप विकास आयुक्त आलोक सहकारी कच्छप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जल छाजन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.