मुख्यमंत्री सारथी योजना (SJKVY) के अंतर्गत मुरहू प्रखंड के कोडाकेल पंचायत में मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन
खूंटी : मुख्यमंत्री सारथी योजना (SJKVY) के अंतर्गत आज कोडकेल पंचायत, मुरहू, खूंटी में मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाना था। इस दौरान युवाओं को योजना की पात्रता, लाभ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में 62 युवक-युवतियों ने भाग लिया एवं मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया एवं योजना की टीम ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग दिया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.