डहकेला गोलीकांड में एक और गिरफ्तारी, पिस्टल, देशी कट्टा और दो बाइक बरामद

खूंटी - मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम डेहकेला में शनिवार रात करीब दस बजे हथियारबंद अपराधियों ने केदार अहीर के घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज की थी। अपराधियों ने केदार के बेटे रुसु अहीर की जांघ में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से पकड़े गए आरोपी को छुड़ाया और घायल रुसु अहीर व एक आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहू भेजा। प्राथमिक पूछताछ में मारपीट का मामला अवैध अफीम तस्करी मामले में रुपए के लेन देन से जुड़ा है और पूर्व के बकाया पैसे की मांग से मारपीट की घटना कारित की गई थी। 

गिरफ्तार अभियुक्त में सोमार बजार, मुरहू निवासी 21 वर्षीय जोहन मुण्डू उर्फ मारू शामिल है जबकि 23 वर्षीय पंगुरा मुरहू निवासी खुदीराम ओड़ेया का इलाज कराया जा रहा है।  पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक खोखा, और  2 मोटरसाइकिल जब्त किया है। इस संबंध में मुरहू थाना में BNS 2023 व 25(1-b)a/26/27 और Arms Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में एसडीपीओ वरुण रजक, निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा सहित मुरहू थाना के अधिकारी व रिजर्व गार्ड शामिल थे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.