90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान की शुरूवात
खूंटी : नालसा, झालसा और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री रसिकेश कुमार के निर्देशन पर आज खूंटी में सबसे पहले 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की गई।
90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान को लेकर डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले गहन विधिक जागरूकता अभियान के माध्यम से जिले के पंचायत और गांव गांव तक विधिक जागरूकता टीम पहुंचेगी और ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी देंगी साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के अंतर्गत आने वाले स्कूल, कॉलेज, चाईल्ड केयर यूनिट समेत कारागार में भी विधिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 90 दिनों तक चलने वाली विधिक जागरूकता अभियान में डालसा से जुड़े पारा लीगल वोलेंटियर भी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही जेलों में बंद ग़रीब और असहाय कैदियों को मुफ़्त कानूनी सहायता उपलब्ध करने के लिए सभी कैदियों का गहन सर्वेक्षण किया जाएगा वैसे कैदी जो आर्थिक संसाधन के अभाव में अपने मुकदमें नहीं लड़ पाते हैं उन्हें नालसा झालसा के सहयोग से मुफ़्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। जेल में रह रहे कैदियों से मुख्य एलएडीसी प्रमुख, उप मुख्य अधिवक्ता और सहायक अधिवक्ता संपर्क करेंगे और उनकी समस्या से रूबरू होंगे और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी परिजनों को दिलाएंगे।
एलएडीसी प्रमुख राजीव कमल ने कहा कि गहन जनजागरूकता अभियान में ज़मीनी अस्तर में काम किया जाएगा तथा लम्बे समय से लंबित मामलों के निष्पादन हेतु मुफ़्त अधिवक्ता सेवा नालसा और झलसा के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी। कैदियों के परिजनों से मुलाक़ात करने वाले परिजनों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके निमित्त प्रति दिन एलएडीसी मुलाक़ात करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत खूंटी जिले के गांव गांव तक डालसा और पीएलवी अपनी पहुंच बनाएगी। 90 दिनों तक चलने वाली गहन जनजागरूकता अभियान के तहत सरकार की विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान ज़िला व सत्र न्यायाधीश श्री रसिकेश कुमार, सचिव कमलेश बेहरा, एलएडीसी के मुख्य अधिवक्ता राजीव कमल, उप मुख्य अधिवक्ता नम्रता कुमारी, सहायक निखिल मेहता, डालसा के पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ और पारा लीगल वालेंटियर शामिल थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.