खूंटी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खूंटी - झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), खूंटी द्वारा जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, खूंटी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में DLSA, खूंटी के एलएडीसी (LADC) निखिल मेहता एवं पीएलवी (PLV) देवराज ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के लीगल लिटरेसी क्लब के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान निखिल मेहता ने विद्यार्थियों को “प्रोजेक्ट सहयोग” के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत महिला अपराध पीड़ितों को उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए DLSA के माध्यम से मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है।
इसके अलावा उन्होंने “प्रोजेक्ट वात्सल्य” के बारे में जानकारी दी, जिसके अंतर्गत सड़क पर रहने वाले बच्चों के समग्र विकास एवं उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने की सलाह देते हुए इसके दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने NALSA की चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज स्कीम 2024 की जानकारी देते हुए बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में निखिल मेहता ने सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं ध्यानपूर्वक सुनने के लिए आभार व्यक्त किया। निखिल मेहता (एलएडीसी, DLSA खूंटी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूंटी द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.