झामुमो ने की जनगणना एवं SIR को लेकर बैठक

खूंटी : झामुमो केंदीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार झामुमो संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा के अध्यक्षता में खूंटी प्रखंड एवं जिला स्तरीय SIR एवं जनगणना को लेकर बैठक की गई। झारखंड की राजनीति में इन दिनों मतदाता सूची को लेकर घमासान तेज हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने संभावित ‘संदिग्ध कटौती’ और मतदाता सूची में छेड़छाड़ के आरोपों के बीच बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की नियुक्ति को लेकर जिलेभर में व्यापक अभियान छेड़ दिया है। पार्टी द्वारा विभिन्न प्रखंडों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहां कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिया जा रहा है कि वे हर हाल में सही मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ें और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर पैनी नजर रखें।

बैठकों के दौरान JMM नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए चुनाव आयोग पर दबाव बनाया जा रहा है। नेताओं ने दावा किया कि हाल ही में बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिनमें अधिकतर विपक्षी विचारधारा से जुड़े लोग थे। पार्टी का आरोप है कि इसी ‘मॉडल’ को अब झारखंड में लागू करने की तैयारी की जा रही है।
जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी, एकजुटता पर दिया जोर
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि SIR के माध्यम से केंद्र सरकार विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर राज्य पुलिस की भूमिका को सीमित किया गया, ताकि चुनावी प्रक्रिया पर प्रभाव डाला जा सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समाज में धर्म, जाति और समुदाय के आधार पर विभाजन की कोशिशों से सतर्क रहने की जरूरत है। “हमें किसी भी भ्रम में नहीं रहना है। अगर हम बंट गए, तो आने वाले पुनरीक्षण में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो जाएंगे,” उन्होंने कहा।
हर बूथ पर सतर्क रहने का आह्वान
केंद्रीय सदस्य सह जिला सचिव सुशील पाहन ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया के नाम पर एक विशेष एजेंडे के तहत मतदाताओं को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के बाद अब वही स्थिति झारखंड में दोहराने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि हर बूथ पर सक्रिय रहते हुए नए मतदाताओं का नाम जोड़ें, फर्जी नामों को हटाने में सहयोग करें और किसी भी वैध मतदाता का नाम कटने न दें।
अन्य नेताओं ने भी रखे विचार।

बैठक में जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद, केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कंडुलना, सुशांति कोनगाड़ी,मकसूद अंसारी, अमरनाथ मुंडा, भोलानाथ लाल, जिला सचिव सुशील पहान, उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, सनिका बोदरा,संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केसरी,सह सचिव मोजीर अंसारी , सह सचिव माेजिर अंसारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, कोषाध्यक्ष बसंत महतो, महिला मोर्चा सचिव अनिमा कच्छप,सह सचिव अर्चना नाग, सीमा कुमारी, शिशिर तोपनो उपाध्यक्ष, मुखिया पूनम बारला,मुखिया बिमला डोड़राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष मांगू होरो, सचिव महादेव मुंडा, सह सचिव शमीम अंसारी,क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश नाग मुंडा, सचिव विमल पाहन,उपाध्यक्ष उपेन्द्र पहान,जॉन कच्छप, बेरगा मुंडा,सह सचिव विल्सन विवेक एक्का, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कमलेश महतो,बुद्धिजीवी मोर्चा उपाध्यक्ष तनवीर खान, समीर होरो संगठन सचिव,तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो, उपाध्यक्ष फिरोज खान, सचिव जेम्स आइंद,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, उपाध्यक्ष मो. शमीम अंसारी, मुरहू सचिव कुंवर सिंह मुंड़री, कर्रा सचिव विनोद उरांव,कुणाल मांझी,अनिल कच्छप,विजय तिडु,विनोद सांगा,राम होरो, एतवा पाहन, कैलाश मुंडा, पियूष सांगा, जिदन सोए,मार्शल बारला,समीर खलखो, लालमोहन मुंडा,मनोज मुंडा,कलीम अंसारी,सुबोध सांगा,लखन मुंडा, मसीह पाहन,अर्जुन मुंडा,सुसर मुंडा,हिन्दू मुंडा,मार्शल सांगा,रोहित सांगा,मंगल मुंडा, डुम्यू पहन,विजय मुंडा,महादेव पहन, बारनवास धान,विजय हेंब्रम,घनु मुंडा,रॉयलन सांगा, राजेश तिर्की,अनूप भेंगरा, सिंगरई मुंडा,दारू मुंडा,विश गुड़िया, नितेश भेंगरा, दशरथ सांगा, सुनाया मुंडा, अचुवा पाहन,दुर्गा मुंडा, रानलाल मुंडा, लोदरू सांगा,राम सांगा,बिरसा मुंडा, सीबा मुंडा,सनिका महतो,तुरी मुंडा,बलराम तिर्की,प्रेमचंद टोप्पो, प्रहलाद कच्छप,प्रकाश लकड़ा, दानियाल गुड़िया,दिलबर केरकेट्टा,संजीव डहंगा,दाऊद सांगा,बिरसा लोहरा, सोले सांगा,जेम्स तोपनो,जोहान नाग समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रणनीति साफ—“हर मतदाता तक पहुंच, हर नाम की सुरक्षा”
JMM ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में मतदाता सूची को लेकर वह कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। BLA-2 की नियुक्ति के जरिए पार्टी बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी योग्य मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो।

रिपोर्टर :  शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.