कर्रा में PLFI उग्रवादियों का उत्पात, निर्माण मशीन में लगाई आग, फायरिंग से दहशत
खूंटी - जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात PLFI उग्रवादियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की। हथियारबंद PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगी एक मशीन को निशाना बनाते हुए उसमें आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कर्रा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान देर रात कुछ उग्रवादी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले मशीन में आग लगा दी और उसके बाद लगातार फायरिंग करते हुए क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया। हालांकि आग लगने से मशीन पूरी तरह जलकर नष्ट नहीं हुई,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जिम्मेदारी PLFI संगठन ने ली है। संगठन द्वारा इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। इधर,इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना में पुलिस को उग्रवादी के तरफ़ से किए गए गोली बारी में कुछ खोखे बरामद किए हैं।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी


No Previous Comments found.