अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, श्रमिकों को बताए गए अधिकार

खूंटी - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), खूंटी के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लेबर ऑफिस, खूंटी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष श्री रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय विशेष अभियान के तहत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन लेबर सुपरिंटेंडेंट तथा डाकबंगला खूंटी के लेबर यूनियन लीडर एमडी सायूम अंसारी के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक महिला एवं पुरुष शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा के LADCS सहायक अमरदीप कुमार ने श्रमिकों को उनके विधिक अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विभिन्न श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण, बकाया मजदूरी या कार्यस्थल पर उत्पीड़न की स्थिति में श्रमिक निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर डालसा के पैनल अधिवक्ता  मदन मोहन राम एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) द्वारा भी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूंटी द्वारा जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे न्याय तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर सकें।
इस जागरूकता कार्यक्रम में डालसा के एलएडीसीएस सहायक अमरदीप कुमार, पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम, लेबर सुपरिंटेंडेंट वाल्टेयर कुजूर, लेबर इंस्पेक्टर रोहित पॉल मिंज, नरेश महतो, आशीष मिंज, दुर्गा चरण मुंडा, डीएलएसए के पीएलवी चंदन कुमार, अंजू कच्छप, लक्ष्मी कुमारी, लेबर यूनियन लीडर एमडी सायूम अंसारी सहित लेबर विभाग के अन्य कर्मी एवं जिले के कई श्रमिक उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी DLSA सचिव श्री कमलेश बेहरा द्वारा दी गई।

संवाददाता - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.