जल, जंगल,जमीन बचाओ को लेकर आदिवासी मूलवासी का बैठक हुई

खूंटी- जल, जंगल, जमीन बचाओ आदिवासी  मूलवासी समिति का बैठक रविवार को कर्रा बगीचा में हेमंत तोपनो की अध्यक्षता में हुई।बैठक में वक्ताओं ने कहा की हमारे पूर्वजों ने जंगल, झाड़ी, उच्चा नीचा जमीनों को समतलीकरण करके खेती योग्य भूमि बनाया। जिस जमीन में खेती बारी करके हमारे पूर्वजों ने सदा जीवन भारण पोषन परिवारों का करके जमीन को बचा कर रखा। अब जमीन दालालो द्वारा हमारे पूर्वजों का जमीन को छिन्ना चाहते हैं।

यदि हमलोग जल, जंगल , जमीन का रक्षा के लिए अपना प्राण का बलिदान देना होगा तो देंगे।
वक्ताओं ने कहा की जनगणना में हम सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। कोई भी सदस्य जनगणना से वंचित नहीं होना चाहिए।
आदिवासी मूलवासी जल,जंगल, जमीन बचाओ कर्रा प्रखंड समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से 
अध्यक्ष शुशील तोपनो, उपाध्यक्ष संजय मुंडा, सचिव  सुधीर चंद्र सोरों, उपसचिव बिरसा संगा, कोषाध्यक्ष अमित होरो, मिडिया प्रभारी निर्मल होरो एंव अनुप लकड़ा 
सलाहकार महेंद्र भगत,रोशन उरांव,खातिर होरो,विजय कच्छप, मंगल होरो, अगुस्टीन छात्रधम,हरि उरांव,बंधन होरो, बसंत बालमुचु,गंदुर मुंडा का चयन किया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष जोनसन  होरो, रिझू महतो, अजित मुंड़ा,संदीप हेरेंज,जोसेफ होरो,शिबू होरो, फुलमनी आईद, कुमुदिनी आईंदा,सुषमा चौरिया,सिलसिलिया एक्का, रोहित मुंडा,आशिष होरो के आलावे दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

संवाददाता - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.