खूंटी ज़िला के चांपी गांव में मंडा और जेठ जतरा रविवार को समाप्त

 खूंटी- कर्रा प्रखंड के घुनसुली पंचायत अंतर्गत चांपी गांव में रविवार को  मंडा और जेठ जतरा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।शनिवार की रात्रि जागरण कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य आदिवासी सरना परसा बेड़ा और भेलडी आदिवासी महावीर छऊ नृत्य पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया और सैकड़ों लोगों को राहत भर बंधें रखा।

रविवार की सुबह से ही जेठ जतरा लगाया गया जिसमें चांपी, करमडीह,भरोसा टोली सिरका,तुमन्ना,सेहरा,घुनसुली,मुंडा टोली आदि गांवों से खोडहा दल पारम्परिक भेष भुषा के साथ जतरा में उपस्थित हुए। 
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अंजय कुमार महतो ने कहा की मंडा और जेठ जतरा हमारे पूर्वजों से लगते आ रहा है। हमें अपना सभ्यता और संस्कृति को हमेशा कायम रखना होगा।
मंडा और जेठ जतरा को सफल बनाने में अंजय कुमार महतो,रुपेश बखला, फुलचंद बखला, बीरेंद्र महतो,राजेश महतो, फुलचंद प्रधान, राहुल प्रधान, अर्जुन मुंडा,चटकू नायक,सामू मुंड़ा, प्रदीप महतो,विक्रम महतो,ग्राम प्रधान मुकुंद पहान के अलावे ग्रामीणों का मुख्य भूमिका रहा।

संवाददाता- शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.