खूंटी में अवैध अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 खूंटी में अवैध अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। करीब 1 किलो अवैध अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार। बरामद अफीम की कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है 

 खूंटी - पुलिस ने अवैध अफीम तस्करी मामले पर कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख बाजार मूल्य के एक किलो अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार 25 वर्षीय युवक का नाम मागी मुंडा है और मरांगहादा थाना क्षेत्र के बिचागुटु लान्दुप का रहनेवाला है। 

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि उन्हें आज दोपहर सवा एक बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से अफीम लेकर सदर अस्पताल से ईठे की ओर जाने वाली सड़क पर अवैध अफीम की बिक्री के लिए आने वाला है। सूचना मिलते ही एनडीपीएस थाना और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार भागने लगा, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उसे दबोच लिया। तलाशी में मोटरसाइकिल की सीट के अंदर काले पॉलीथिन में छिपाकर रखी गई करीब 1 किलो अफीम मिली। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान  25 वर्षीय मागी मुंडा, बिचागुटू, लान्दुप निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही अफीम तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

पुलिस ने उसके पास से एक किलो अवैध अफीम (अनुमानित मूल्य 5 लाख रुपये) और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया है।

छापामारी टीम में खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रामप्रवेश कुमार, एनडीपीएस थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोज कच्छप और एनडीपीएस थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

संवाददाता - शहीद अंसारी खूंटी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.