जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

खूंटी - जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के जन्मदिन के अवसर पर रविवार, 03 मई 2026 को अंजुमन हॉल, आज़ाद रोड, खूंटी में एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर युवा कांग्रेस की सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

शिविर का आयोजन आलम हॉस्पिटल,रांची के सहयोग से किया गया, जिसमें युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया,जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के साथ जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान,जिला प्रवक्ता अनमोल धान,नवाज़ अंसारी, साजिद आलम,सरफराज खान,आक़िब कलाम,सहजान अंसारी,अल्तमस अंसारी,फैसल आलम,अमन खान,रोशनी सोय, वार्ड पार्षद खालिद हुसैन,कांग्रेस जिला कमेटी के नगर अध्यक्ष गुलाम शहीद,महासचिव जुबैद आलम सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। युवाओं को आगे आकर ऐसे कार्यों में भाग लेना चाहिए, ताकि समाज में मानवता, सहयोग और सेवा की भावना मजबूत हो। युवा कांग्रेस सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।” यह रक्तदान शिविर न केवल जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाने की मिसाल बना, बल्कि युवाओं को यह संदेश भी दिया कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। युवा कांग्रेस खूंटी भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.