तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिली टीम, हरसंभव मदद का भरोसा।

खूंटी - तोरपा विधानसभा क्षेत्र में विगत दिनों घटी दर्दनाक घटना में हाथियों के हमले से क्षेत्र निवासी स्व.जेबियर होरो की मृत्यु हो गई। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक मानी जा रही है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई। घटना की सूचना मिलते ही माननीय विधायक तोरपा सुदीप गुड़िया के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिवार को तत्काल खाद्य सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

वहीं,झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी ने स्व. जेबियर होरो की पुत्री, जिन्होंने हाल ही में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने की पहल की। वार्डन को आवश्यक निर्देश देते हुए उनका इंटर में नामांकन भी कराया गया।

इसके अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवार को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से शीघ्र जोड़ने एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव,प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल आईंड,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी,प्रखंड उपाध्यक्ष सोसन होरो,डेहकेला पंचायत अध्यक्ष कार्तिक उरांव,शिबू सिंह,पंचायत उपाध्यक्ष गंदुर उरांव,संजय गोप,भोला सिंह,दिलबर होरो, महेन्द्र साहू,प्रदीप होरो एवं दीपक मुंडा सहित कई लोग उपस्थित रहे। दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.