केजीबीवी कलामाटी में छात्राओं से संवाद,अधिकारियों ने सुनी समस्याएं और दिए मार्गदर्शन
खूँटी - उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) कलामाटी में छात्राओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी दिपेश कुमारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी आपरूपा पाल चौधरी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी बिपिन विश्वास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं—भोजन,आवास,पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही छात्राओं को खुलकर अपनी समस्याएं रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चा की। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, करियर विकल्प और भविष्य की संभावनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से बातचीत हुई।
अधिकारियों ने छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही विद्यालय में बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी


No Previous Comments found.