दो लाख मूल्य का डोडा समेत चारपहिया वाहन बरामद, डोडा तस्कर जंगल में भाग निकले

खूंटी -  मुरहू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुई गुप्त सूचना के आधार पर लगभग दो लाख मूल्य का डोडा बरामद किया है। खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में खूंटी अंचल और मुरहू थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन JH 01AC 3001 में लदे कुल 7 प्लास्टिक बोरियों में 131 किलोग्राम अफीम का डोडा मुरहू के चमराटोली मैदान के समीप से बरामद किया है। जबकि वाहन सवार भाग अंधेरे का फायदा उठाकर बाजीगमा रोड के समीप परसा जंगल की ओर भागने में सफल रहे। इस संबंध में मुरहू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार डोडा तस्कर की छापामारी में पुलिस जुटी है।  छापामारी अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, खूंटी अंचल पुलिस निरीक्षक जेवियर बाड़ा, मुरहू थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा, जगरन उरांव और एसआईआरबी टू रिजर्व गार्ड शामिल थी।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.