लंबित वादों की समीक्षा कर ससमय प्रतिशपथ पत्र दायर करने के दिए निर्देश।
खूंटी - उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट एम्पावर्ड कमिटी की बैठक संपन्न, लंबित वादों की समीक्षा कर ससमय प्रतिशपथ पत्र दायर करने के दिए निर्देश। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा डिस्ट्रिक्ट एम्पावर्ड कमिटी (District Empowered Committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय तथा माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यायालयों में लंबित मामलों से संबंधित प्रतिशपथ पत्र ससमय दायर करना सुनिश्चित करें, ताकि मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से किया जा सके। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, डीएसपी मुख्यालय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.