आमजनों की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

खूंटी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त  सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था, योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं आमजनों की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में खूंटी उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने-अपने प्रखंडों में विधि व्यवस्था बनाए रखें तथा सरकारी योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वयन बेहतर तरीके से सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। खूंटी उपायुक्त ने जाति,आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्रों के निर्माण, दाखिल-खारिज एवं अन्य मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया,ताकि आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में आवश्यकता अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र, सीएचसी/पीएचसी केंद्र समेत अन्य भवनों के निर्माण हेतु समय पर भूमि चिन्हित करने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.