अवैध संबंध में पति ने पत्नी का गला घोंटा, फोन कॉल डिटेल से पहुंचा सलाखों के पीछे।
खूंटी - एक सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे में खुलासा कर लिया है। मामला बुधवार का है जब अड़की थाना क्षेत्र के रुमचू स्थित बियरबुड़ा नदी के पास पुलिस ने नदी में तैरते हुए एक महिला का शव हत्या के दूसरे दिन बुधवार को बरामद किया था। इस संबंध में अड़की थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान करते हुए खूंटी अड़की थाना पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे के अंदर महिला के कातिल तक पहुंचकर ट्रेन से फरार होने से पहले ही दबोच लिया। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित के बताया कि महिला रंगामनी देवी का शव नदी से बरामद होने के पश्चात पुलिस ने खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में अड़की थाना पुलिस की एक छापामारी टीम का गठन किया। छापामारी टीम द्वारा तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर महिला के 22 वर्षीय कातिल पति दसाय मुंडा को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक महिला का पति मुंबई में मजदूरी का काम करता है और किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग के चक्कर में अपनी पत्नी को मार डालने की सुनियोजित योजना रची। सुनियोजित योजना के तहत दसाय मुंडा अपनी पत्नी रंगामनी देवी को नदी में नहाने बहाने बुलाकर गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद चुपके से फिर मुंबई भागने की फिराक में लोकमान्य तिलक ट्रेन से चक्रधरपुर में जनरल बोगी का टिकट ले रखा था। गुप्त सूचना और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मुंबई भागने से पहले ही हत्यारे पति दसाय मुंडा को धर दबोचा और खूंटी जेल भेज दिया।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, रेलवे का जनरल बोगी का टिकट और मृतक पत्नी का वस्त्र बरामद किया।
छापामारी टीम में खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक, अड़की थाना प्रभारी पुअनि प्रवीण कुमार तिवारी, पुअनि राजीव कुमार तुरी, पुअनिसुधीर कुमार यादव, हवलदार संतोष कुमार और अड़की थाना की सशस्त्र बल शामिल थी।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी


No Previous Comments found.