जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

खूंटी : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में आज माननीय सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष दयामनी बारला एवं फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के झारखंड कोऑर्डिनेटर अभिलाष साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है। वहीं दयामनी बारला ने आदिवासी अधिकारों एवं जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। अभिलाष साहू ने फ्रंटल संगठनों के बेहतर समन्वय के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, ओबीसी जिला अध्यक्ष शहिन्द्र महतो, आदिवासी कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सियुस परधिया, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, जिला महासचिव ऋतुराज झा, हेलेन तिडू, अनीता नाग, अनमोल होरो, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, सुचित सांगा, उस्मान खान, राम तिडूं, अनमोल धान, धुमेश लोहरा, जेम्स तोपनो एवं जूलियूस कन्डूलना सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.