खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी की विशेष बैठक सम्पन्न

खूंटी :  जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आज सांसद  कालीचरण मुंडा जी के आवासीय जिला कार्यालय में खूंटी लोकसभा क्षेत्र को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश गुप्ता जी की गरिमामय उपस्थिति रही। जिला अध्यक्ष, तथा खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सभी जिला उपाध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। मौके पर प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो,नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, जिला उपाध्यक्ष, रविकांत मिश्रा, धर्मदास कन्डीर,विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, शशिकांत होरो,तैयबआन्सारी,महासचिव गोपाल भगत, बन्धू गंझू,ऋतुराज झा, अजय किशोर मुण्डा ,पौल भेंगरा, प्रनीत तोपनो,  सोहेल आन्सारी, दिलिप होरो, परवेज आलम, फिरोज़ आलम, आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.